6 अलमारी डिजाइन जो बढ़ई द्वारा निर्माण करा सकते हैं

Ashish Rai Residence, Midas Dezign Midas Dezign Cuartos de estilo asiático
Loading admin actions …

अलमारी को घर के भंडारण का मूल हिस्सा माना जाता है इसके अतिरिक्त, विशेष रूप से अपार्टमेंटों में अंतरिक्ष को बचाने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, छोटे या संकीर्ण स्थानों के लिए उपयुक्त अलमारी डिजाइन करने के लिए आवश्यक है। अगर आप अपार्टमेंट में अधिक भंडारण की ज़रूरत को पूर्ण करने का समाधान तलाश रहे हैं, तो इन 6 डिजाइनों से प्रेरणा प्राप्त करें जो कोई भी कुशल और अनुभवी बढ़ई आपके लिए कर सकते हैं। यदि कपड़े, सामान और क़ीमती सामान को संग्रह करने के लिए पर्याप्त स्थान चाहिए तो अलमारी विभिन्न आकारों, खुली या बंद शेल्फों तथा आधा दरवाजा इत्यादि जैसे सज्जा शैली में उपयोगकर्ता के आवश्यकताओं को पूरा करने वाले दराज़ के मिश्रण के साथ तैयार की जा सकती है । उदाहरण के लिए, एक संकीर्ण क्षेत्र में, सरकने वाले दरवाज़े के साथ अल्मारिया फर्श स्थान बचाने के लिए तर्कसंगत विकल्प है। खुली अलमारियों एक और विकल्प हैं क्योंकि वे संकीर्ण अंतरिक्ष में दरवाजे खोलने की आवश्यकता से दूर रखते हैं। अपने घर के लिए उपयुक्त आकार की अलमारी चुनने के लिए इन 6 विकल्पों को परखें।

1. फर्श से छत तक फैला डिजाइन


अलमारी चाहे खिसकने वाले दरवाज़े की हो या पुराने अंदाज़ की दरवाज़े वाली, पर बेडरूम के बाकि  फर्नीचर के साथ इसकी साझेदारी को अनदेखा न करें। प्रकाश और कमरे के सजावटी विवरण में इसे शामिल करने हेतु कई विचारणीय सुझाव हैं जो अलमारी की शोभा को और बढ़ा सकते हैं। इस सरल डिजाइन में आवश्यकताओं के अनुसार शेल्फ और दराजों का संयोजन है जो फर्श से लेकर छत तक फैले इस अलमारी को कमरे का एक अभिन्न अंग बनता है। विशिष्ट रूप से निर्मित इस अलमारी के  एक समान कपाट न केवल आधुनिक और स्टाइलिश दिखाई देगा बल्कि सकुंचित कमरे में खुले फर्श को उजागर कर बड़े अंतरिक्ष का एहसास देगा।

2. कार्यक्षमता और गहराई के तत्वों का जोड़

इस छवि में ये अद्भुत अलमारी डिजाइन सुरुचिपूर्ण और आधुनिक बेडरूम बनाने में मदद करता है। यहाँ दीवार में सन्निहित अलमारी इस छोटे और तंग बेडरूम में फर्श बचाता है क्योंकि यह अवकाश में बनाया और समानता की भावना लाता है। यह डिजाइन लगभग हर घर की आवश्यकताओं के अनुरूप होगा जिसमे दो लम्बे अलमारियों के होने के कारण अतिरिक्त भंडारण स्थान प्राप्त होता है।

3. प्राकृतिक रंग और बनावट

इस अलमारी के कारन कमरे को समकालीन रुपरेखा मिलता है जो भंडारण अंतरिक्ष में अतिरिक्त खंड जोड़ने का आकर्षक विकल्प है। सरकने वाले द्वार से सुरक्षित किया गया ये अलमारी अंतरिक्ष को बचाने के लिए उपयोगी है जिससे बेडरूम में सौंदर्यशास्त्र और सुंदरता को जोड़ने के साथ कपड़े और सामान को रख  सकते हैं। कार्यात्मक संग्रहण प्रदान करने के लिए घर के अन्य क्षेत्रों में अलग-अलग आकारों में समान रखने के लिए छोटे अलमारियां बनवा सकते हैं।

4. विशाल और सुरुचिपूर्ण

ये एक अति सुंदर नमूना है जो आपके कपड़े और सामानों को स्टोर करने देता है, यह अलमारी दीवार के भीतर तैयार की गई है। डिजाइन की सादगी अलमारी सतह के पीछे पर्याप्त भंडारण है जो सफ़ेद रंग के  उपयोग से लालित्य और आधुनिकता को जोड़ता हुए बेडरूम में एक न्यूनतम स्पर्श को लाता है। यह एक ऐसा डिजाइन है जिसे आसानी से एक बढ़ई द्वारा निर्मित किया जा सकता है।

5. ज्यामितीय रूप

बेडरूम में अलमारियां और दराज के होने पर भी अव्यवस्था फ़ैल सकती है इसीलिए कमरे में  कपड़े और इस स्थान में उपयोग होने वाले उपकरणों को बंद अलमारियों में सजाने की सलाह दी जाती है। इन आदर्श नमूनों को देख कर चुने के इस तरह के सुंदरतापूर्ण और कार्यात्मक अलमारियां जिनमे पारदर्शी या अपारदर्शी कांच का भी उपयोग कर सकते हैं।

रसोई में पर्याप्त भंडारण

यह रसोईघर में सफेद और काले रंगो की तालमेल तथा विपरीत तत्वों के इस्तेमाल द्वारा इसकी सज्जा को अनूठा रूप-रंग दिया हैं। यह बेहद सुरुचिपूर्ण है जिसमे काउंटर दीवार से लगे होने के कारन बीच में काफी खुला स्थान हैं। नियमित भंडारण आवश्यकताओं के आधार पर रसोई अलमारी डिजाइन बनाये गए है जो इस छोटे रसोईघर को भी अत्याधुनिक और विस्तृत महसूस करातें है, लेकिन इसमें बुद्धिमान भंडारण प्रणालियां मौजूद हैं जो प्रकाश तत्व, कार्यक्षमता और सौंदर्यशास्त्र इस डिजाइन में जोडते हैं।

कुछ और रचनात्मक प्रेरणा के लिए 12 सजावटी अलमारी विचार देखें

¿Necesitas ayuda con tu proyecto?
¡Contáctanos!

Destacados de nuestra revista